By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: असली दूल्हा, फर्जी दुल्हन और झूठी शादी… पुलिस बनकर लाखों की लूट, हिस्ट्रीशीटर समेत गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > असली दूल्हा, फर्जी दुल्हन और झूठी शादी… पुलिस बनकर लाखों की लूट, हिस्ट्रीशीटर समेत गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

असली दूल्हा, फर्जी दुल्हन और झूठी शादी… पुलिस बनकर लाखों की लूट, हिस्ट्रीशीटर समेत गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार

Amarkesadmin
Last updated: April 12, 2026 1:13 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

यूपी के गोरखपुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह का का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जाल में फंसाकर राजस्थान के परिवार के युवक की फर्जी शादी कराकर और पुलिस बनकर तीन लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने गिरोह में शामिल हरियाणा के बिचौलिया, चिलुआताल थाने के हिस्ट्रीशीटर और मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरी दुल्हन और उसकी फर्जी बहन की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र व सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने पुलिस लाइन में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर गिरोह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कोटा के मुकेश मीणा अपने भाई ब्रह्ममोहन मीणा की शादी खोज रहे थे। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात हरियाणा के रहने वाले राजू शर्मा से हो गई। उसने गोरखपुर की तीन लड़कियों के फोटो भेजे और एक फोटो पंसद आने पर शादी तय करा दी। राजू 12 मार्च को राजस्थान के परिवार को लेकर गोरखपुर आया। यहां हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के घर पर कथित मौसी शैला देवी शादी के लिए एक लड़की को लेकर आई और जयमाल करा दिया गया।

दरोगा बनकर आया था हिस्ट्रीशीटर

जयमाल होते ही हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह दरोगा बनकर अपने तीन लोगों को सिपाही और होमागर्ड बताते हुए पहुंच गया। फर्जी आईकार्ड दिखाया और सबको अर्दब में लेने लगा। उसने पूरे परिवार को गलत तरीके से शादी करने की धमकी देकर बंधक बना लिया और फिर जेल भेजने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग की। मुकेश ने फोन कर अपनी पत्नी को घटना की जानकारी दी और पैसे की मांग की। इसके बाद रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए। जांच में पता चला कि शैला 20 हजार रुपये लेकर फर्जी मौसी बनी थी तो बहन बनी युवती ने 15 हजार रुपये लिए थे। गत 13 मार्च को हुई इस घटना में पीड़ित परिवार ने राजस्थान के कोटा शहर में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जहां से केस चिलुआताल थाने में ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.66 लाख 600 रुपये नकद, दो पुलिस का कूटरचित पहचान पत्र बरामद किया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

चिलुआताल थाना क्षेत्र के उसका निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह, हरियाणा के फरीदाबाद के थाना ओल्ड निवासी राजू शर्मा, वर्तमान में महेसरा, कुड़वा गांव निवासी धीरेंद्र यादव उर्फ टुनटुन, बड़ा सोनबरसा निवासी रवि चौधरी, मोहरीपुर निवासी मुन्ना जायसवाल, कुड़वा निवासी नवमी शर्मा, विलंतपुर खत्ता निवासी शैला देवी को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी वांछित हैं, जिलमें लुटेरी दुल्हन एम्स इलाके में किराये पर रहती थी और एक युवती उसकी बहन बनी थी।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बिसौली में सपा की बैठक संपन्न हुई
जेठ के तीसरे मंगलवार पर बबराला में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना रामचन्द्र मिशन का किया गया वार्षिक निरीक्षण
प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर भड़का युवा व्यापार मंडल, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Aaj Ka Panchang : आज दोपहर से शुरू होगा भद्रा काल, पंचांग से जानिए आज शुभ कार्य करने का समय, राहुकाल, तिथि, योग, नक्षत्र समेत सारी जानकारी
Next Article Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 13 अप्रैल 2026 : आज वरुथिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?