आज नगरपालिका परिषद सितारगंज में नगर के समस्त वार्डों में नए सड़क निर्माण कार्यों हेतु लगभग ₹6 करोड़, 58 लाख, 48 हजार से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों के टेंडर खोले गए।
नगर क्षेत्र में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से नगरवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा आधारभूत संरचना को मजबूती प्राप्त होगी।
हमारी प्रतिबद्धता है कि सितारगंज को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित नगर बनाने के लिए निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

