मुरादाबाद में जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया (DM) का मंगलवार को अलग ही अंदाज देखने को मिला। DM कलेक्ट्रेट में चल रही एक बैठक के दौरान योग गुरु बन गए। उन्होंने न केवल खुद योग किया, बल्कि बैठक में मौजूद सभी अफसरों से भी योग कराया।
इस दौरान DM ने काम की समीक्षा की। ऑफिस का तनाव कम करने के लिए अफसरों को कुर्सी पर बैठे-बैठे ही योग करने के लिए प्रेरित किया।
DM का मानना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रशासनिक कार्यों के दबाव के बीच मानसिक शांति और शारीरिक फिटनेस के लिए योग बेहद जरूरी है। इसका वीडियो भी सामने आया है। DM के इस अंदाज की चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

