उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासनिक हलचलें तेज हो गई हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘डीजे’ संचालकों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्हें ध्वनि की निर्धारित सीमा और वाहनों की ऊंचाई संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है. पुलिस ने कहा कि इन नियमों का अनुपालन न करने पर उपकरणों को जब्त करने समेत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

