By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: Hathras Stampede के दो वर्ष पूरे, जांच व ट्रायल जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > Hathras Stampede के दो वर्ष पूरे, जांच व ट्रायल जारी
उत्तर प्रदेशराज्य

Hathras Stampede के दो वर्ष पूरे, जांच व ट्रायल जारी

Amarkesadmin
Last updated: July 2, 2026 1:57 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

2 जुलाई, 2024 यानी आज से ठीक 2 साल पहले। हाथरस में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के आश्रम में भगदड़ मची। 121 लोगों की मौत हो गई। हाथरस पुलिस ने भोले बाबा को छोड़कर आयोजन से जुड़े 11 लोगों को आरोपी बनाया।
घटना के 7 महीने बाद भोले बाबा को क्लीन चिट मिल गई। एक-एक करके आरोपी भी जमानत पर बाहर आ गए। भोले बाबा ज्यादातर 2 आश्रम में रहते थे। एक- बिछुआ (मैनपुरी) का आश्रम। दूसरा- कासगंज के पटियाली का आश्रम। लेकिन भगदड़ के बाद पिछले 2 साल से वो यहां नहीं आए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 5 जिलों में उनके आश्रमों में रहने वाले सेवादारों से बात की। लेकिन, बाबा की सटीक लोकेशन उन्हें भी पता नहीं थी।
हालांकि, पिछले करीब 6 महीने से भोले बाबा के अनुयायी उनके आश्रमों में पहुंचने लगे हैं। आश्रमों में हर मंगलवार को होने वाले सत्संग में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। वहीं, 121 मौतों के मामले में हाथरस जिला कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है। अब तक 30 गवाह पेश हो चुके हैं।
मैनपुरी के नारायण साकार हरि आश्रम पहुंचे। बिछुआ गांव का यह आश्रम 21 बीघे में फैला है। इसमें 6 बड़े कमरे सूरजपाल और उनकी पत्नी के लिए रिजर्व हैं।
भगदड़ की घटना होने से पहले भोले बाबा अक्सर यहीं रहते थे। उनके अनुयायी बताते हैं- भगदड़ के बाद बाबा एक बार भी इस आश्रम में नहीं आए। उनके नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में अनुयायी आश्रम आते हैं।
सेंट्रल हॉल में भोले बाबा की गद्दी है। उसके सामने सिर झुकाते हैं। बाबा के खास सेवादार ही इस गद्दी के नीचे बैठकर सत्संग करते हैं। लोग उन्हें सुनते हैं, फिर अपने-अपने शहर लौट जाते हैं।
मुख्य सेवादार विनोद बाबू आनंद से हुई। वह कहते हैं- नारायण साकार हरि (भोले बाबा) पूर्ण ब्रह्म हैं। मैं उनसे 2004 से जुड़ा हूं। वो पिछले 2 साल से यहां नहीं आए हैं। 2 साल से कहीं कोई समागम भी नहीं हुआ है।
इसके पीछे वजह ये है कि शासन-प्रशासन से हमें अनुमति नहीं मिल रही। हमने एक बार प्रशासन से उनके यहां रहने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन वह भी नहीं मिली। नारायण साकार हरि बिना प्रशासन की अनुमति के यहां नहीं आते हैं।
बाबा के पैतृक गांव बहादुरनगर के उदय सिंह उनके अनुयायी हैं। वे कहते हैं- नारायण साकार हरि से 20 साल से ज्यादा वक्त से जुड़ा हूं। हाथरस में जब घटना हुई, उसके बाद बाबा से कोई मुलाकात नहीं हो पाई। वे कहां हैं, इसके बारे में भी हमें कोई जानकारी नहीं है। हम लोग यहां आते हैं, उनको याद करते हैं, उनका आशीर्वाद हासिल करते हैं।

भू-अलंकरण दिवस पर श्री साईं बाल विद्या मंदिर में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन
बदायूं की एस एस पी ने रेंक प्रतीक लगाकर पदोन्नति की बधाई दी
गुरु का विश्वास, जीवन की सबसे बड़ी पूंजी
डीएम की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक
कांवड़ यात्रा को लेकर पालिका ने कसी कमर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रामपुर में हत्या प्रयास मामले में दोषी को सजा:8 साल पुराने केस में अरकान को 10 साल की कैद, 51 हजार रुपए का लगाया जुर्माना
Next Article पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शाहजहांपुर के सपा कार्यकर्ताओं ने 7 दिन के वृक्षारोपण कर लिया संकल्प
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?