लखनऊ: अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधायकों की अभिव्यक्ति पर आपत्ति करना निंदनीय है। सत्ताधारी शालीन व्यवहार नहीं करते हैं- अखिलेश यादव। उन्होंने कहा कि महिला विधायकों से भी शालीन व्यवहार नहीं करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले SIT ने दूध का दूध पानी का पानी किया था। उन्होंने सवाल किया कि क्या नई SIT पानी का भी पानी करेगी। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार है या वॉटर फ़िल्टर?

