संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर, 29 मई 2026: पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस बल की वर्दी, टर्न आउट व शारीरिक दक्षता का निरीक्षण कर अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित किया।
परेड के बाद एसपी ने जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया और नियमित व्यायाम की सलाह दी। इसके बाद पुलिस लाइन कार्यालय, मैस व पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता व उपकरणों की कार्यशीलता के निर्देश दिए।
अर्दली रूम में अभिलेखों का निरीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। प्रशिक्षुओं को राइफल ड्रिल व शस्त्र संचालन की बारीकियां बताकर व्यावसायिक कौशल बढ़ाने को कहा।
इस मौके पर सीओ लाइन/कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी का संदेश: _“जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मी संवेदनशीलता, अनुशासन एवं पारदर्शिता से सेवा करे
एसपी ने परेड की सलामी लेकर किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, दिए फिटनेस व अनुशासन के निर्देश
Leave a Comment

