डीपी फार्म से गूंजा चुनावी शंखनाद, जन्मदिन के मंच से राष्ट्रीय परिवर्तन दल ने दिखाई अपनी ताकत!
#संभल – शनिवार को धनारी स्थित डीपी फार्म पर एक अलग ही राजनीतिक नज़ारा देखने को मिला। ‘अहीर रेजिमेंट’ की मांग को लेकर लगातार मुखर रहने वाले राष्ट्रीय परिवर्तन दल के युवा अध्यक्ष गगन यादव के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा ने एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया।इस भव्य समारोह में उमड़े भारी जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों ने साफ कर दिया है कि आगामी चुनावों के लिए राष्ट्रीय परिवर्तन दल पूरी तरह से कमर कस चुका है।

