संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
न्याय पंचायत ररुआ के शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन संविलयन विद्यालय ररुआ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बंडा श्री ओमप्रकाश जी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ शिक्षकों का माल्यार्पण एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।
इसके उपरांत ररुआ विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत सेवानिवृत शिक्षक श्री वीरपाल व नरेश चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा शिक्षा चौपाल कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख श्री ओम प्रकाश जी द्वारा न्याय पंचायत ररुआ के विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों तथा शिक्षामित्रों एवं कायाकल्प के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री गुरेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ररुआ श्री चमन सिंह वर्मा ब्लॉक प्रमुख सहयोगी ब्रजेश सिंह, ग्राम प्रधान नटीउरा श्रीमती जसप्रीत कौर, ग्राम प्रधान कैथ भगौतीपुर गुरजंट सिंह, हरबंस सिंह राणा ग्राम प्रधान
बालेमऊ, अनूप सिंह ग्राम प्रधान नवदिया इसके साथ ही न्याय पंचायत ररुआ के समस्त शिक्षक संकुल एवं सभी विद्यालयों से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

