20 जून को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी की शादी थी, जिसमें फिल्मी सितारों के अलावा कई राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा। संगीत सेरिमनी से लेकर शादी तक में फिल्म स्टार्स ने रंग जमा दिया। शाहरुख खान ने तो अपने दमदार डांस से महफिल ही लूट ली। बिजनेस जगत की भी कई हस्तियां सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में शरीक हुईं। अमिताभ बच्चन से लेकर रवि किशन और रणबीर कपूर तक नजर आए।
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले ने नागपुर के बिजनेसमैन और राजनेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी से शादी की। शादी से पहले संगीत सेरिमनी रखी गई, जिसमें शाहरुख खान ने मजमा लूट लियाा। उन्होंने अपने हिट गाने ‘कोई मिल गया’ पर डांस किया और साथ में दुल्हन रेवती को भी नचाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

