By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेशराज्य

“योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया शुभारंभ

Amarkesadmin
Last updated: June 21, 2026 2:00 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर, दिनांक: 21 जून 2026। रविवार 21 जून को इस वर्ष के विशेष संकल्प “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ वृद्धावस्था/दीर्घायु के लिए योग) की थीम के साथ आज जनपद शाहजहांपुर के छावनी परिषद स्थित जी.एफ. कॉलेज मैदान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी उपस्थित रहे। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्री मनीष चौहान (प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन, भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) ने भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी एवं नोडल अधिकारी श्री मनीष चौहान जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। योग विज्ञान संस्थान, शाहजहांपुर के डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी एवं कवि इंदु अजनबी द्वारा मंच का कुशल संचालन किया गया।

योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता, अभिनव शुक्ला एवं ज्योति गुप्ता द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के अनुसार अभ्यास कराया गया। इस वर्ष की थीम को ध्यान में रखते हुए ऐसे आसनों और प्राणायाम पर विशेष बल दिया गया जो बढ़ती उम्र में भी शरीर को लचीला, जोड़ों को मजबूत और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं। मैदान में मौजूद लगभग 4000 प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा के साथ इस सत्र का लाभ उठाया।

योगाभ्यास के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर लगी बड़ी एलईडी (LED) स्क्रीन के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया गया विशेष जन-अभिभाषण ऑनलाइन प्रसारित किया गया, जिसे सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के विशेष सत्र में मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा जनपद की *योग आइकन गौरी कश्यप* को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*अपने संबोधन में माननीय मंत्री जी* ने इस वर्ष की थीम पर जोर देते हुए कहा कि “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि योग परंपरा को जितना ज़्यादा आगे बढ़ाया जाए, जितना विस्तार दिया जाए, उतना ही हमारे देश के लिए, हमारे प्रदेश के लिए ये लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, ये एक व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास के लिए आज के समय में बहुत आवश्यक है। निरोगी रहने के लिए बहुत आवश्यक है। हमें अपने आप को संतुलित रखने के लिए, अपने कार्य को ठीक प्रकार से अंजाम देने के लिए, इसको हम लोगों को आत्मसात ज़रूर करना चाहिए।

प्रारंभ में योग किसी न किसी शिक्षक के माध्यम से अगर हम प्रारंभ करें और उसी प्रकार से अपनी दिनचर्या को भी व्यवस्थित करें, तो इसका पूरा-पूरा लाभ हम लोगों को मिल सकता है। एक बहुत बड़े कवि ने कहा था कि:
“चढ़ते सिराओं पर सारी उम्र निसार करो,
बढ़ता दरिया कच्चे घड़े से पार करो,
समझने भर से भला कौन योग समझा है,
योग क्या है, ये समझने के लिए योग करो।”
योग केवल देखने और सुनने से नहीं आता। योग क्या है और इसको किस प्रकार से किया जाए, ये करने से ही होता है। और उसका पूरा-पूरा लाभ हमको तभी मिलेगा जब हम इसको स्वयं प्रैक्टिकल करेंगे। उन्होंने कहा कि निरोगी रहने के लिए, अपने मन, मस्तिष्क, आत्मा और शरीर को बैलेंस रखने के लिए, अपने कार्य प्रकार को ठीक प्रकार से अंजाम देने के लिए और उसको उपलब्धि के साथ समाप्त करने के लिए ये बहुत आवश्यक है कि हम योग करें।

साथ ही मा० मंत्री जी ने कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री जी को विशेष रूप से बधाई देते हैं कि उनके प्रयासों से 11 दिसंबर 2014 को यूएनओ के माध्यम से उन्होंने योग को पूरी दुनिया का कार्यक्रम बनाया। 175 देशों ने इसको सहमति देकर अंगीकार किया था। आज 21 जून 2015 से इस योग को हम एक कार्यक्रम के रूप में पूरे देश और दुनिया में मना रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री जी को मैं बार-बार प्रणाम भी करता हूँ, उनको बधाई भी देता हूँ।

और साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री जी को भी विशेष रूप से बधाई देता हूँ कि उनके नेतृत्व में आज पूरे प्रदेश में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और हर प्रकार से ये कोशिश की जा रही है कि योग का विस्तार ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचे। योग करने के लिए मैं समझता हूँ कि सभी नागरिकों को इस बात के लिए अपने मन में, अपने जीवन का एक हिस्सा बनाना चाहिए, तभी उसका फ़ायदा पूरे देश, पूरे प्रदेश को मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों जनपद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विनीत मिश्रा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. शबीना नाज़ अंसारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) अविरल आनंद सिंह ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक इमरान अली, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. मनु प्रताप सहित समस्त आयुष चिकित्साधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता की।

गौतमबुद्ध नगर में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिक संगठनों का असंतोष
नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु की गयी पैदल गश्त, आमजन से सहयोग की अपील
बिना सूचना लाखों उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने पर विवाद, UPERC से जांच की मांग
फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता
प्रदेश में राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अगले वर्ष से होगी ऑनलाइन: रेखा आर्या
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में सितारों का लगा मेला, शाहरुख खान के डांस ने बटोरी सुर्खियां
Next Article  बंडा ब्लॉक प्रमुख ने दिव्यांगों को वितरित की, ट्राई साइकिल आत्मनिर्भर बनाने का दिया संदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?