सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी , 5 मार्च 2026 को हुई. यह शादी इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. मुंबई में हुई इस भव्य और निजी शादी में क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंचीं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक सवाल सबसे ज्यादा गूंज रहा है, क्या सचिन ने अपने बचपन के दोस्त विनोद कांबली को इस खास मौके पर आमंत्रित नहीं किया?
अर्जुन तेंदुलकर और उद्यमी सानिया चांडोक की शादी का समय बेहद दिलचस्प रहा. यह शादी उस समय हुई जब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने की तैयारी कर रही है. भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर पूरी टीम के साथ इस समारोह में शामिल हुए. खास बात यह रही कि शादी उसी होटल में आयोजित की गई थी जहां भारतीय टीम रुकी हुई थी, जिससे खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए इस जश्न का हिस्सा बनना आसान हो गया.

