By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: चॉल से स्टारडम तक: जैकी श्रॉफ़ की ज़िंदगी के अनकहे किस्से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > मनोरंजन > फ़िल्मी जगत > चॉल से स्टारडम तक: जैकी श्रॉफ़ की ज़िंदगी के अनकहे किस्से
फ़िल्मी जगतमनोरंजन

चॉल से स्टारडम तक: जैकी श्रॉफ़ की ज़िंदगी के अनकहे किस्से

Amarkesadmin
Last updated: February 1, 2026 12:32 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

स्कूल में जैकी श्रॉफ़ का एडमिशन कराने के लिए उनकी मां और उनके पिता का काफी झगड़ा हुआ था। दरअसल, जैकी के पिता चाहते थे कि उनका दाखिला किसी अच्छे स्कूल में कराया जाए। जबकी मां जैकी को अपने से दूर नहीं भेजना चाहती थी।

मां कहती थी कि स्कूल में उनका बेटा बिगड़ जाएगा। इस बात को लेकर जैकी के माता-पिता के बीच खूब झगड़ा होता था। मां किसी भी हाल में जैकी को स्कूल में नहीं भेजना चाहती थी। लेकिन पिता जैकी को स्कूल भेजने की ज़िद पर अड़े थे। फाइनली वो लड़ाई जैकी के पिता ने जीती और उनका दाखिला एक किंडरगार्टन में कराया गया। जैकी की मां खुद उन्हें स्कूल लेकर जाती थी और स्कूल से वापस लाती थी।

आज जैकी दादा, यानि हमारे जैकी श्रॉफ़ जी का जन्मदिन है दोस्तों। जैकी जी आज 69 साल के हो गए हैं। 1 फरवरी 1957 को इनका जन्म हुआ था। इनका रियल नेम था जयकिशन काकूभाई श्रॉफ़। जैकी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप भी जैकी जी को जन्मदिन की बधाई ज़रूर दीजिएगा। चलिए, जैकी दादा की और कुछ रोचक कहानियां जानते हैं।

जयकिशन काकू भाई श्रॉफ का नाम जैकी कैसे पड़ा, ये बात भी जानने लायक है। ये उन दिनों की बात है जब जैकी आठवीं क्लास में थे। एक दिन पूरी क्लास टीचर के इंतज़ार में बैठी थी। तभी एक लंबा सा लड़का क्लास में आया। क्लास को लगा कि ये लड़का ही टीचर है। सो पूरी क्लास उसे गुड मॉर्निंग विश करने के लिए खड़ी हो गई। वो लड़का बिना कुछ बोले जयकिशन श्रॉफ के पास जाकर बैठ गया। और उसने बताया कि वो टीचर नहीं, स्टूडेंट है।

उस दिन सारी क्लास का हंस-हंसकर पेट दर्द हो गया। उस लड़के के साथ जयकिशन की बढ़िया दोस्ती हो गई थी। और वक्त के साथ उसी लड़के ने इन्हें जैकी कहना शुरू कर दिया। और आखिरकार जयकिशन श्रॉफ बन गए जैकी श्रॉफ।

जैकी के बड़े भाई का नाम हेमंत था। उनका नाम संगीतकार हेमंत कुमार से प्रेरित होकर रखा गया था। जैकी का नाम जय किशन भी शंकर-जयकिशन वाले जयकिशन के नाम पर रखा ग्या था। जैकी के भाई एक मिल में काम किया करते थे। एक दिन जैकी के पिता ने जैकी के बड़े भाई से कहा कि आज तुम घर से बाहर मत निकलो। तुम पर मुसीबत आ जाएगी। लेकिन उन्होंने पिता की बात पर यकीन नहीं किया और अपनी मिल की नौकरी पर चले गए।

शाम को जब जैकी अपने भाई से मिलने उनकी मिल पर गए तो वो हाथ-पैर धोने समंदर किनारे गए। तभी उन्होंने देखा कि उनके पड़ोस का एक लड़का समंदर में डूब रहा है। जैकी के भाई उसे बचाने के लिए समंदर में और आगे चले गए। जबकी उन्हें तैरना भी नहीं आता था। जैकी के भाई ने उस डूबने वाले की जान तो किसी तरह बचा दी। लेकिन खुद नहीं बच पाए और पानी में डूबकर मारे गए। भाई की मौत का सदमा जैकी को कई दिनों तक रहा।

जैकी के जीवन पर उनके भाई की मौत का बहुत बुरा असर पड़ा था। जैकी ने अपनी आंखों से अपने भाई को पानी में डूबकर जान गंवाते देखा था। इस घटना से जैकी बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए थे। अक्सर दिवाली के पटाखों की आवाज़ से जैकी को घबराहट होने लगती थी। पटाखों की आवाज़ से डरकर जैकी बिस्तर के नीचे छिप जाया करते थे। जैकी का ब्लैडर कमज़ोर हो गया था और 15 साल की उम्र तक रात को सोने के बाद बिस्तर पर ही उनका पेशाब निकल जाया करता था।

स्कूल के दिनों में जैकी श्रॉफ की एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। जैकी ने उसे बताया था कि वो मालाबार हिल में रहते हैं। मालाबार हिल एक पॉश इलाका था। जैकी की गर्लफ्रेंड को लगता था कि जैकी किसी अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जबकी सच ये था कि जैकी मालाबार हिल के पास की एक जगह पर चॉल में एक कमरे में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। एक दिन जैकी की गर्लफ्रेंड उनसे ज़िद करने लगी कि वो उनके घर जाना चाहती है।

काफी देर तक तो जैकी उसे टालते रहे। लेकिन जब वो नहीं मानी तो जैकी ने उससे झूठ बोला कि अब मैं घर पर नहीं बल्कि एक चॉल में अकेला किराए पर रूम लेकर रहता हूं। जैकी की गर्लफ्रेंड ने उनका वो रूम देखने की ज़िद की। जैकी ने उसे अपनी चॉल का एड्रेस दिया और अगले दिन आने के लिए बोला। फिर घर जाकर जैकी ने अपनी मां को सारी बात बताई और उनसे रिक्वेस्ट की कि आप तब तक नीचे पड़ोसी के घर में बैठ जाना जब तक कि वो यहां रहेगी।

ये सुनकर मां को बहुत गुस्सा आया। लेकिन बेटे की हालत समझते हुए आखिरकार मां ऐसा करने के लिए मान गई। कुछ देर बाद जब जैकी की गर्लफ्रेंड चली गई तो मां ने जैकी को समझाया कि अगर वो तुमसे प्यार करती है तो तुम जैसे हो वैसे ही प्यार करेगी। तुम्हें झूठ बोलने की कोई ज़रूरत नहीं है।
जैकी ने आयशा से शादी की है। इन दोनों की शादी से जैकी के माता-पिता को तो कोई परेशानी नहीं हुई थी। लेकिन आयशा की मां ज़रूर इनकी शादी के खिलाफ थी। जैकी एक मामूली सी चॉल के रहने वाले थे। जबकी आयशा एक पॉश इलाकें में एक शानदार फ्लैट में रहा करती थी। आयशा ने जब अपनी मां को जैकी के बारे में बताया तो वो काफी नाराज़ हुई। आयशा जब शादी करके जैकी की चॉल में आ गई तो उनकी मां और ज़्यादा भड़क गई। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद आखिरकार आयशा की मां को भी जैकी को दामाद के तौर पर स्वीकारना ही पड़ा।

जैकी ने आयशा से शादी की है। इन दोनों की शादी से जैकी के माता-पिता को तो कोई परेशानी नहीं हुई थी। लेकिन आयशा की मां ज़रूर इनकी शादी के खिलाफ थी। जैकी एक मामूली सी चॉल के रहने वाले थे। जबकी आयशा एक पॉश इलाकें में एक शानदार फ्लैट में रहा करती थी। आयशा ने जब अपनी मां को जैकी के बारे में बताया तो वो काफी नाराज़ हुई। आयशा जब शादी करके जैकी की चॉल में आ गई तो उनकी मां और ज़्यादा भड़क गई। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद आखिरकार आयशा की मां को भी जैकी को दामाद के तौर पर स्वीकारना ही पड़ा।

छात्रों के समर्थन में उतरे समय रैना, सरकार से पूछा सवाल
सिनेमा जगत के दिग्गजों की मौजूदगी में नई फिल्म का भव्य आगाज़
शुभमन गिल के साथ हुआ धोखा? सूर्या-गंभीर ने छुपाई इतनी बड़ी बात, सेलेक्शन पर सनसनीखेज खुलासा
भारत के खाते में 2025 खत्म होने से पहले आया एक और विश्व कप, हांगकांग को रौंदा स्क्वैश में रचा इतिहास
इस भारतीय बल्लेबाज ने लगाया बैक टू बैक दूसरा शतक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में में किया बवाल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अयोध्या के राज्य कर उपायुक्त ने इस्तीफा लिया वापस, बोले- मेरा भाई मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य
Next Article बिजली पूरा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संत रविदास जी तथा संत नरहरी दास जी की मनाई गई जयंती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?