बॉम्बे हाई कोर्ट ने 1 अप्रैल को अनीता आडवाणी की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी के रूप में मान्यता देने की मांग की थी. कोर्ट के इस फैसले से डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को बड़ी राहत मिली है. अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि वह कई साल तक राजेश खन्ना की पार्टनर के रूप में रही थीं और इसी आधार पर उन्होंने उनकी प्रॉपर्टी में हिस्सा और घर में रहने का अधिकार मांगा था.
अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना के परिवार के बीच साल 2012 से ही कानूनी लड़ाई चल रही है. अनीता ने दावा किया था कि वह कई साल तक राजेश खन्ना के बंगले में लिव-इन पार्टनर के रूप में रहीं. उन्होंने खन्ना परिवार के खिलाफ कई केस भी किए थे और आरोप लगाया था कि राजेश खन्ना की मौत के बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया था. हालांकि अब कोर्ट ने उनके रिश्ते को शादी मानने से साफ इनकार कर दिया है.

