By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पांच शादियों का आरोप: महिला ने युवक पर निकाह के नाम पर धोखाधड़ी और जेवरात हड़पने का लगाया आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > पांच शादियों का आरोप: महिला ने युवक पर निकाह के नाम पर धोखाधड़ी और जेवरात हड़पने का लगाया आरोप
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

पांच शादियों का आरोप: महिला ने युवक पर निकाह के नाम पर धोखाधड़ी और जेवरात हड़पने का लगाया आरोप

Amarkesadmin
Last updated: June 21, 2026 1:46 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर निकाह करने, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा लाखों रुपये के जेवरात और नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग निवासी शाहीन का आरोप है कि सितंबर 2025 में उसके पति का परिचित अब्दुल उसे अपने झांसे में लेकर साथ ले गया। महिला के अनुसार उसके पास उस समय सोने-चांदी के जेवरात और करीब 60 हजार रुपये नकद थे। बाद में उसने अब्दुल से निकाह कर लिया, लेकिन कुछ समय बाद उसे पता चला कि आरोपी पहले से कई महिलाओं से विवाह कर चुका है।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कथित रूप से उसे बंधक बनाकर रखा। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके जेवरात और नकदी भी आरोपी ने अपने कब्जे में ले लिए।

शाहीन ने दावा किया है कि आरोपी महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे निकाह करता है और बाद में उन्हें छोड़ देता है। महिला के अनुसार अब्दुल पर अब तक पांच विवाह करने के आरोप हैं। उसने पुलिस से आरोपी के वैवाहिक इतिहास और गतिविधियों की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि शिकायत लेकर रोजा थाने पहुंचने पर उसे कोर्ट जाने की सलाह दी गई और उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे वह खुद को न्याय से वंचित महसूस कर रही है।

फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। हालांकि, पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा शिकायत की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से मिली सेवा और सुशासन की प्रेरणा
थाना उझानी पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट के वांछित 01 अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया
हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़ी कार्रवाई, IAS अधिकारी की बर्खास्तगी की सिफारिश
22 जुलाई से शुरू होगा पशुओं का एफएमडी टीकाकरण
सर्वदलीय बैठक का सपा ने किया बहिष्कार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विभाग प्रचारक ने नगर में शाखा के माध्यम से कराया योगा
Next Article सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में सितारों का लगा मेला, शाहरुख खान के डांस ने बटोरी सुर्खियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?