By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े आदेश दिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े आदेश दिए
उत्तर प्रदेशराज्य

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े आदेश दिए

Amarkesadmin
Last updated: March 9, 2026 2:05 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 50 लाख रुपए से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजना की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उद्यान अधिकारी के उपस्थित न होने तथा उद्यान निरीक्षक द्वारा बैठक में प्रतिभाग करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उद्यान निरीक्षक को बैठक में बाहर करते हुए तत्काल उद्यान अधिकारी को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायीं संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। कार्य की गुणवत्ता खराब होने तथा मानक के अनुसार न पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए पुनः निर्माण कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यो की थर्ड पार्टी उपकरण सहित जाकर प्रोजेक्ट की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 5 करोड़ से ऊपर के प्रत्येक प्रोजेक्ट की निर्माण गुणवत्ता की जांच हेतु वहां पर नियमानुसार जरूरी लैब भी स्थापित की जाये।
यूपीसीएलडीएफ द्वारा राजकीय प्रक्षेत्र रौण्डा का सुदृढ़ीकरण का कार्य 70 प्रतिशत होने पर जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति बढ़ाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। राजकीय प्रक्षेत्र पंडितपुर का सुदृढ़ीकरण कार्य पिछले माह पूर्ण होने का आश्वासन देने के बावजूद भी कार्य प्रगति 85.33 प्रतिशत होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य प्रगति बढ़ाकर समय से पूर्ण कर हैण्डओवर करने के निर्देश दिए। राजकीय पौधशाला फहेलउल्लागंज के सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति 88.35 प्रतिशत होने तथा कार्य पूर्ण होने की तिथि 31 जनवरी 2026 होने पर जिलाधिकारी ने जल्द ही कार्यपूर्ण कर हैण्डओवर करने के निर्देश दिए। ग्रामीण अभियंत्रण द्वारा बनवाए जा रहे कस्तूरबा बालिका ठाकुरद्वारा में एकेडमिक ब्लाक एवं छात्रावास भवन निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति 45 प्रतिशत होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि अपने जे.ई. से वार्ता कर कार्य की प्रगति बढ़ायें। उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम द्वारा बिलारी में ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति 78.1 प्रतिशत तथा निर्माण कार्य पूर्ण करने की तिथि 31 मार्च 2026 होने पर जिलाधिकारी ने समय से कार्य पूर्ण कर हैण्डओवर करने के निर्देश दिए। गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशासनिक भवन, छात्रावास भवन एवं अन्य भवन निर्माण कार्य में 84.46 प्रतिशत भौतिक प्रगति होने पर जिलाधिकारी ने कार्य में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उ.प्र. जल निगम नगरीय द्वारा मुरादाबाद में वाटर सप्लाई स्कीम, यूपी सिडको द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को सेंटर आफ एक्सीलेंस विकसित करने संबंधी कार्य, लोक निर्माण विभाग (भवन खण्ड) द्वारा मुरादाबाद में उ.प्र. राज्य विश्वविद्यालय के भवन निर्माण कार्य की भैतिक प्रगति 71.38 प्रतिशत तथा डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में भवन निर्माण कार्य की प्रगति 78.37 प्रतिशत, सेतु निगम द्वारा ऊपरिगामी सेतु की 78.32 प्रतिशत प्रगति, सीएनडीएस द्वारा मूढापाण्डे में आईटीआई निर्माण कार्य की प्रगति 50 प्रतिशत होने इसी संस्था द्वारा आसरा योजना मुरादाबाद ढक्का में भवन निर्माण की प्रगति 82.19 प्रतिशत होने, नगर निगम मुरादाबाद में वर्किंग वूमेन हाॅस्टल, राजकीय इंटर कालेज मुरादाबाद में मिनी स्टेडियम, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खण्ड एवं निर्माण खंड) द्वारा जनपद में बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज में मिनी स्टेडियम को टेक्नीकल रुप से सही बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, जिला विकास अधिकारी जी.बी. पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रबन्धक उपस्थित रहे।

पप्पू यादव बने पुजारी, अवधेश प्रसाद के पैर छूने की तस्वीर वायरल
रंग और संगीत में सराबोर हुआ बबराला का होली उत्सव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा में अंदरूनी हलचल
रामपुर में हत्या प्रयास मामले में दोषी को सजा:8 साल पुराने केस में अरकान को 10 साल की कैद, 51 हजार रुपए का लगाया जुर्माना
> फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने की तैयारी, 30 जुलाई से प्रदेशव्यापी अभियान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ईशान किशन-अदिति हुंडिया का प्यार और टीम इंडिया की जीत का शानदार संगम
Next Article नारी सम्मान और सशक्तिकरण ही देश की प्रगति की कुंजी: दलित चिंतक बृजमोहन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?