राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन हो रहा था, जिसमें पूर्णिया से कांग्रेस सांसद पप्पू यादव दान पेटी लेकर अयोध्या राम मंदिर के पुजारी बने हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी सहित संजय सिंह और अन्य नेताओं ने दान पेटी में पैसे डाले। इसी बीच पप्पू यादव, अयोध्या लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के पैरों पर गिर पड़े और उनके पैरों पर अपना सिर रख दिया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जब सभी लोगों ने दान कर दिया, तो पप्पू यादव दान पेटी लेकर वहां से भाग गए।

