‘कोई मैरेज कर ले। ऐरेंज मैरेज तो हमलोग नहीं कर पाएंगे, कहां खोजेंगे उसके लिए लड़की। अपने खोजेगा, अपने करेगा।’ अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के जश्न के बीच विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन की एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई। ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि मशहूर मॉडल अदिति हुंडिया हैं, जिन्हें ईशान किशन के गर्लफ्रेंड के तौर पर भी पहचान है। खिताबी जीत के बाद मैदान पर दोनों को एक-दूसरे के बेहद करीब देखा गया। ईशान के दादा जी अनुराग पाण्डेय ने भी इस रिश्ते पर सकारात्मक संकेत दिया। टीम की जीत और पोते के प्रदर्शन पर खुशी जताई है।

