By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: रामपुर में हत्या प्रयास मामले में दोषी को सजा:8 साल पुराने केस में अरकान को 10 साल की कैद, 51 हजार रुपए का लगाया जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > रामपुर में हत्या प्रयास मामले में दोषी को सजा:8 साल पुराने केस में अरकान को 10 साल की कैद, 51 हजार रुपए का लगाया जुर्माना
उत्तर प्रदेशराज्य

रामपुर में हत्या प्रयास मामले में दोषी को सजा:8 साल पुराने केस में अरकान को 10 साल की कैद, 51 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

Amarkesadmin
Last updated: July 2, 2026 1:56 pm
Amarkesadmin
4 weeks ago
Share
SHARE

रामपुर पुलिस को ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के आठ साल पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-2) की अदालत ने आरोपी अरकान को दोषी ठहराया है। उसे दस वर्ष के कठोर कारावास और 51 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

यह मामला थाना शाहाबाद क्षेत्र का है। 26 सितंबर 2018 को वादी पर गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में थाना शाहाबाद में अरकान पुत्र नन्हे, निवासी नया ललवारा, के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 691/2018, धारा 307/34 और 323/34 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और मॉनिटरिंग सेल ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। अभियोजन की कार्रवाई भी समयबद्ध ढंग से पूरी कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया।

30 जून 2026 को एडीजे-2 रामपुर की अदालत ने आरोपी अरकान को हत्या के प्रयास का दोषी मानते हुए दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 51 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

रामपुर पुलिस ने बताया कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गंभीर आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाना है। इसी अभियान के तहत पुलिस लगातार पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर रही है और अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर अपराधियों को कानून के मुताबिक सजा दिला रही है। पुलिस ने भविष्य में भी ऐसी प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

बदायूं जिला पंचायत को मिला प्रदेश में नंबर-1 का तमगा, अध्यक्ष उषा यादव ने जताई खुशी
यूपी दिवस पर पीएम मोदी-सीएम योगी का भावपूर्ण संवाद, डबल इंजन सरकार का दिखा दम
अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाला हादसा: बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 8 लोगों की मौत
महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में फाइलेरिया रोग के निदान एवं नियंत्रण को लेकर महत्पूर्ण समीक्षा बैठक की गयी आयोजित
47 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा भार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article State Bank of India की बिसौली शाखा में 71वां स्थापना दिवस मनाया गया
Next Article Hathras Stampede के दो वर्ष पूरे, जांच व ट्रायल जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?