प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं. यह उपलब्धि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और डिजिटल प्रभाव को दर्शाती है.

