मुख्य विकास अधिकारी ने स्व गणना को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश अधिकतम पंजीकरण कराते हुए आमजन को स्व गणना पोर्टल के उपयोग हेतु किया जाए प्रेरित
सम्भल ( बहजोई) 15 मई 2026
आज विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम रहोली में ग्राम चौपालः गांव की समस्या, गांव में समाधान का आयोजन जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम चौपाल में शासन के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करते हुए “लखपति दीदी” अभियान में जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। समूहों की सफलता की कहानियों को साझा कर अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण (एच एलओ) के लिए स्व-गणना के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक में संबंधित अधिकारियों, कार्मिकों, ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक परिवार तक स्व-गणना की जानकारी पहुंचाई जाए, निर्धारित अवधि (दिनांक 07.05.2026 से दिनांक 21.05.2026 तक) में अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को स्व-गणना पोर्टल के उपयोग हेतु प्रेरित किया जाए। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन ( ग्रामीण) की पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया गया जिसमें ग्रामीणों से वार्ता की जिसमें पता चला कि पानी की सप्लाई सुबह शाम की जा रही है। पानी की टंकी परिसर के चारों तरफ चहारदीवारी जर्जर होने पर अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को उसकी मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

