आज यशस्वी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की आगामी 30 जून को जनपद रामपुर में प्रस्तावित जनसभा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए मंच, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। प्रस्तावित जनसभा भी प्रदेश के विकास संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बनेगी।

