By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: योग रखता है हमें फिट और जो फिट है वही हिट है-प्रभारी मंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > योग रखता है हमें फिट और जो फिट है वही हिट है-प्रभारी मंत्री
उत्तर प्रदेशराज्य

योग रखता है हमें फिट और जो फिट है वही हिट है-प्रभारी मंत्री

Amarkesadmin
Last updated: June 21, 2026 10:20 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

स्वस्थ तन व मन के लिए योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

बदायूं 21 जून। योगा फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ आयु के लिए योग) थीम पर आधारित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योग हमें फिट रखता है और जो फिट है वही हिट है। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, नोडल अधिकारी व राज्य आयुक्त जीएसटी नितिन बंसल, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य अधिकारी व आमजन आदि मौजूद रहे। योग दिवस पर योग प्रशिक्षकों ने सभी को योग करवाया।

जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार मे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवं पर्यावरण डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में कोरोना वैक्सीन से देश के लोगों की हिफाजत की यही नहीं उन्होंने अन्य देशों में भी उनके देशवासियों को सुरक्षित व स्वस्थ रखने के दृष्टिकोण से कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्व को योग दिया और पिछले वर्ष 165 देशों ने योग कार्यक्रम आयोजित किये गए। उन्होंने कहा कि नॉर्मल हेल्थ प्लस योग स्वस्थ आयु के बराबर है अर्थात स्वस्थ आयु के लिए सभी को योग अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी से स्वस्थ तन व मन के लिए जीवन में योग अपनाने की अपील भी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 150 से अधिक देशों ने योग को अपनाया और माननीय प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि करें योग,रहे निरोग।

सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने कहा कि योग का मतलब जोड़ना होता है। उन्होंने कहा कि योग करो और रहो निरोग। उन्होंने सभी से अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।

इससे पूर्व पुलिस परेड ग्राउंड आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रभारी मंत्री,भाजपा जिलाध्यक्ष अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने जीवन में योग अपनाकर स्वस्थ रहने वाले 87 वर्षीय बुजुर्ग को सम्मानित किया इसके अतिरिक्त योग प्रशिक्षकों को भी उन्होंने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद झांसी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी एलईडी वेन के माध्यम से दिखाया गया।

इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।

यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, 64 पदाधिकारियों की सूची जारी
विनियमित क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नीट (यूजी)-2026 परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच, पुलिस ने दिए सुरक्षा और व्यवस्था के निर्देश
पीलीभीत में ₹569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article योग से स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मकता का संकल्प
Next Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस अधीक्षक जनपद संभल के के बिश्नोई आम जनता के साथ योग करते हुए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?