By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तर प्रदेशराज्य

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Amarkesadmin
Last updated: August 2, 2026 2:28 pm
Amarkesadmin
19 hours ago
Share
SHARE

बदायूँ, 01 अगस्त। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शनिवार देर रात्रि कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का संयुक्त रूप से कछला घाट पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने घाट पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, जल भरने की समुचित व्यवस्था तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके लिए जनपद को विभिन्न सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था रहे तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाए। आवश्यकतानुसार घाट पर एसडीआरएफ की तैनाती बढ़ाई जाये।
उन्होंने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या आपात स्थिति में तत्काल सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है।
निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बदायूं के थाना मुजरिया पर थाना दिवस आयोजित किया गया
गर्रा नदी के राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित
मिशन शक्ति फेज 5.0 की एसओपी एवं पुलिस महानिदेशक परिपत्र संख्या–38 के संबंध में समीक्षा बैठक
बबराला में नवनिर्मित कान्हा गौशाला का भव्य लोकार्पण
सलीम इक़बाल शेरवानी ने 1984 में कांग्रेस की टिकट पर बदायूं लोकसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल करी पहली बार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सर्वदलीय बैठक में CM योगी की अपील
Next Article नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का राजकीय महाविद्यालय में हुआ शुभारंभ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?