सम्भल-आज दिनांक 19.01.2026 को बाल विवाह मुक्त भारत के सौ दिवसीय अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने ‘‘बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सम्भल जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को गति प्रदान करते हुए यह रथ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था प्रयत्न तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है। बाल विवाह मुक्ति रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता, लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराने और इसे पूर्ण रूप से रोकने का संदेश देगा। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार कानून अपराध है। अधिनियम के अन्तर्गत बाल विवाह के किसी भी आयोजन में सहयोग देने वाले पंडित, मौलवी, नाई, हलवाई, बैंड पार्टी, टेंट व्यवसायी या कोई भी व्यक्ति जो इसमें शामिल पाया गया, तो उसे 2 वर्ष तक की कैद या 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की, कि यदि उन्हें कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस 112, 181, जस्ट राइट्स हेल्पलाइन 18001027222 सूचना दे, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह अभियान सम्भल जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत संकल्प है, जो न केवल कानून का पालन सुनिश्चित करेगा बल्कि समाज में लड़कियों के बेहतर भविष्य और उनके अधिकारों की रक्षा भी करेगा। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार आदि ने बाल विवाह न होने सम्बन्धी शपथ पर हस्ताक्षर करते हुये यह संकल्प लिया कि बाल विवाह से होने वाले प्रतिकूल प्रभाव से आम जनमानस को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, बाल कल्याण समिति से गौरव गुप्ता, गौरव शर्मा, नीलम राय, नूतन चौधरी, चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रज्ञा शर्मा, शुमलेश, शिवकुमार, राजीव कुमार, मिशन वात्सल्य से नीरज कुमार, मुन्ना सिंह, प्रियंका सिंह, आकांक्षा शर्मा, श्रीमती दुर्गेश, श्री त्रिमल, उमेश यादव, उमेश शर्मा, वन स्टाप सेन्टर से बबीता रानी, पूजा सिंह, मधु यादव, अनीता, राजेश, राकेश, खुशबू वर्मा, एएचटी प्रभारी मेघपाल सिंह तथा प्रयत्न संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी सहित जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार बंधु के साथ-साथ आम जनमानस विशेष रूप से उपस्थित रहे।

