उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में उद्यानिकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रायबरेली जिले के हरचंदपुर ब्लॉक के पड़ेरा स्थित कृषि विभाग की 22 हेक्टेयर भूमि पर प्रदेश का पहला समर्पित कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर (उद्यान महाविद्यालय) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSAUAT), कानपुर से संबद्ध होगा।
परियोजना के पहले चरण पर करीब ₹50 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जबकि पूरे प्रोजेक्ट की लागत ₹100 करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। परिसर में शैक्षणिक व प्रशासनिक भवन, आधुनिक प्रयोगशालाएं, छात्रावास और प्रयोगात्मक उद्यान विकसित किए जाएंगे।

