By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बहजोई में संभल डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भाग लिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बहजोई में संभल डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भाग लिया
उत्तर प्रदेशराज्य

बहजोई में संभल डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भाग लिया

Amarkesadmin
Last updated: January 19, 2026 12:42 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई) 19 जनवरी 2026

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश द्वारा पूर्व में की गयी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में उनके अनुपालन के विषय में अवगत कराया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने जल निगम विभाग के कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देशित किया उन्होंने कहा कि जल निगम के द्वारा जो सड़के तोड़ी गई है उनको गुणवत्तापूर्ण ठीक करना सुरक्षित करें।
जनपद में हेलमेट वितरण को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद में नये चैक पोस्ट को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गयी । स्कूली वाहनों के फिटनेस ,नो हेलमेट नो फ्यूल,जनपद की सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा ई- रिक्शा आदि बिन्दुओं पर भी चर्चा की गयी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क के किनारे जो वाहन खड़े रहते हैं उनको प्रत्येक दशा में चेक किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में परिवहन समिति की बैठकर कराई जाए उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के नियमों के विषय में स्कूलों के बच्चों को शत प्रतिशत जागरूक करें।
जिलाधिकारी ने यातायात नियमों के जागरूक के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया उन्होंने ने कहा कि कोहरे की दृष्टिगत 112 की गाड़ियां सही स्थान पर रहे।
जिलाधिकारी ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने की कार्रवाई के विषय में जानकारी प्राप्त की उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रिफ्लेक्टर लगवाने की कार्रवाई सुनिश्चित कि जाए।
जिला रोल आउट मैनेजर सचिन कुमार के द्वारा आई रैड पोर्टल के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
और जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में ग्राम घासीपुर में आदर्श गौशाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे संबंधित सड़क निर्माण के विषय में कहा कि सड़क को देख लिया जाए और उसका निर्माण कार्य शुरू करना सुनिश्चित करें।
इसके उपरांत नारकोटिक्स एनकॉर्ड से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत संबंधित अधिकारी के द्वारा बैठक के प्रमुख बिन्दुओं के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित विभाग की जो भी आवश्यक कार्रवाई है वह अपने स्तर से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त स्कूलों में एक युद्ध नशा के विरुद्ध से संबंधित शपथ एवं रैलिया का आयोजन किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र, क्षेत्राधिकारी यातायात दीपक तिवारी एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्भल में जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्य और मतदाता मैपिंग का गहन पुनरीक्षण किया
सशक्त बूथ – विजयी भाजपा
सीसीटीएनएस पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अद्यतन कार्यों को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक आयोजित
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के साथ हुआ संवाद कार्यक्रम
अखिलेश कुमार खिलाड़ी… एक ऐसा नाम जो किसी पहचान का मोहताज नहीं।
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बाल विवाह मुक्त भारत के सौ दिवसीय अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को किया रवाना
Next Article बिसौली में युवक ने आत्म हत्या की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?