उत्तर प्रदेश के मथुरा में दर्दनाक नाव हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वृंदावन में यमुना नदी में बोट के पलटने से हादसे की खबर है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, अब तक 22 लोगों को जिंदा निकाले जाने की बात सामने आई है।
भाजपा विधायक अदिति सिंह ने मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना को हृदयविदारक बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

