उत्तर प्रदेश में पिछले चार साल से चल रहा कार्यवाहक डीजीपी का दौर अब खत्म हो गया है. राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 1991 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त किया है. मई 2022 के बाद पहली बार यूपी पुलिस की कमान किसी स्थायी महानिदेशक को सौंपी गई है.

