बिसौली। नगर में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान। इस दौरान ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने आमजन से नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग की अपील की।
बुधवार को यातायात पुलिस ने नगर के अलग-अलग तिराहे और चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। इस दौरान ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना बेहद आवश्यक है, नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटें गए है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुमित पंवार, कांस्टेबल गौरव कुमार, कांस्टेबल विक्रांत कुमार उपस्थित रहे।
बिसौली में यातायात पुलिस का अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
Leave a Comment

