By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मा0 मुख्यमंत्री के करकमलों से किसानों के खातों में क्षतिपूर्ति राशि का हस्तांतरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मा0 मुख्यमंत्री के करकमलों से किसानों के खातों में क्षतिपूर्ति राशि का हस्तांतरण
उत्तर प्रदेशराज्य

मा0 मुख्यमंत्री के करकमलों से किसानों के खातों में क्षतिपूर्ति राशि का हस्तांतरण

Amarkesadmin
Last updated: February 21, 2026 1:44 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के करकमलों से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अन्तर्गत संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी किसानों/परिवारो को क्षतिपूर्ति सहायता राशि One Click DBT.के माध्यम से दिनांक 21.02.2026 को वितरित किया गया। सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य विकास अधिकारी, मुरादाबाद की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम समारोह का लाईव प्रसारण जनपद स्तर पर एन0आई0सी0 मुरादाबाद में देखा गया। उक्त लाईव प्रसारण कार्यक्रम में श्रीमती ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), मुरादाबाद, श्री सन्तोष कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक, डा0 राजेन्द्र पाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी, श्री विश्वेन्द्र, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बिलारी, श्री राम किशन, जिला गन्ना अधिकारी, श्री हर्षित चौहान, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी मुरादाबाद सदर, श्री रमेश सिंह राणा, जिला उद्यान अधिकारी, श्री रोबिन कुमार विश्नोई, जिला समन्वयक इफको टोकियो, श्री प्रदीप कुमार सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधिगण, कृषि विभाग के कर्मचारी, लाभार्थी कृषकगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण विकासखण्ड स्तर पर राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलारी एवं ठाकुरद्वारा, कॉमन सर्विस सेन्टर इत्यादि स्थलों पर किया गया, जिसमें कृषक एवं जनप्रतिनिधिगणों ने प्रतिभाग किया।
श्री सन्तोष कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि खरीफ, 2025 में 468 कृषकों के बैंक खाते में रू0 1136544 का अन्तरण पूर्व में किया जा चुका है, तथा आज 784 कृषकों के बैंक खाते में रू0 1398905 की धनराशि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अन्तरित किया गया है, इस प्रकार से खरीफ, 2025 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कुल 1252 कृषकों के फसल क्षति होने पर बैंक खाते में रू0 2535449 का भुगतान हुआ है।
श्रीमती ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), मुरादाबाद द्वारा राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेकों का वितरण भी किया गया।

डीजे के साथ डीएम-एसपी ने जिला कारागार मुरादाबाद का किया निरीक्षण
श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा
थाना अल्हागंज पुलिस टीम द्वारा हत्या के अज्ञात अपराधी का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को सूचना के 07 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इज्जतनगर मंडल में हुआ योगाभ्यास आयोजन
Noida में विरोध प्रदर्शन हिंसक, सड़कों पर महाजाम की स्थिति
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शाहजहाँपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सफल, विभागों को दिए गए लंबित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
Next Article बीएल वर्मा बोले – माधव कोल्ड स्टोर से क्षेत्रीय किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?