By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बिसौली में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बिसौली में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई
उत्तर प्रदेशराज्य

बिसौली में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई

Amarkesadmin
Last updated: February 18, 2026 1:16 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

बिसौली। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षार्थी निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह भी देखा गया। परीक्षा के दौरान प्रशासन की पैनी नजर रही। वहीं रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व आंतरिक उड़ाका दल में रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा व रेनू कुमारी द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई, साथ ही परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए गए। केंद्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास के अनुसार सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी के 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 90 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी एवं सामान्य हिंदी के 470 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 100 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दोनों पालियों में मिलाकर 190 परीक्षार्थी परीक्षा से नदारद रहे। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि अच्छे माहौल में निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा कराना उनकी प्राथमिकता है। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार विपणन निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी आदि उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
अल्फाबेट किंडर गार्डन स्कूल में बच्चों को सुयोग्य बनाने पर विशेष चर्चा
मतदान केन्द्रों की प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन, 17 जुलाई तक आमंत्रित किए गए सुझाव एवं आपत्तियां
प्रदेश महामंत्री की अध्यक्षता में पत्रकार यूनियन की बैठक, जिलाध्यक्ष व महामंत्री के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का गठन
बिसौली के आदर्श इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नन्हे मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा, ग्रैंड पेरेंट्स के साथ बांटा उत्साह और प्रेम
Next Article बिसौली में यातायात पुलिस का अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?