उत्तर प्रदेश के बलिया में वफादारी की ऐसी मिसाल सामने आई जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। परिवार के साथ पिछले 8 वर्षों से रह रहे लैब्राडोर ‘टॉमी’ ने देर रात घर में घुस रहे जहरीले कोबरा को देखकर अपने मालिक के परिवार को सतर्क किया और बिना अपनी जान की परवाह किए उससे भिड़ गया।
करीब एक घंटे तक चली इस जंग में टॉमी ने कोबरा को मार गिराया, लेकिन कई बार डसे जाने के कारण जहर का असर उस पर भारी पड़ गया। अस्पताल ले जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
सोमवार को परिवार ने अपने इस वफादार साथी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। ❤️
🙏 टॉमी की बहादुरी और वफादारी को सलाम। 🕊️

