यूपी में कांवड़ यात्रा के बीच योगी सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अलग ही रूप देखने को मिला। गुरुवार रात उन्होंने शहर के एक कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा की। मंत्री ने थके हुए कांवड़ियों के पैरों पर मलहम-पट्टी की, भोजन परोसा और भक्ति गीतों की धुन पर उनके साथ नृत्य कर श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ प्रशासन और सेवा में जुटे स्वयंसेवकों की सराहना की। मौलाना रशीदी के बयान पर कहा उन्होंने मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोग से कहा कि वो इसकी खुद ही ठुकाई-पिटाई करके इसे पागलखाने में भर्ती कर दे। अगर किसी और के हाथ पड़ गया तो फिर इसका क्या इलाज होगा।
सेवा शिविर पहुंचने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सबसे पहले कांवड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कई श्रद्धालुओं के पैरों की मालिश और मलहम-पट्टी कर उनका हालचाल जाना। मंत्री ने अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन भी परोसा और कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए भगवान शिव की आराधना के समान है। शिविर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मंत्री के इस सेवा भाव की सराहना की।

