ब्रेकिंग न्यूज़: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर महंगा।कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच-27) पर टोल शुल्क में 30 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू होंगी। वाहन श्रेणी के अनुसार टोल शुल्क में अलग-अलग वृद्धि की गई है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू होने के महज एक सप्ताह बाद पुराने हाईवे पर यह बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि एक ही वित्तीय वर्ष में दूसरी बार इस हाईवे का टोल बढ़ाया गया है। नई दरों के बाद कानपुर और लखनऊ के बीच नियमित सफर करने वाले यात्रियों तथा व्यावसायिक वाहनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

