By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मुहर्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मुहर्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित
उत्तर प्रदेशराज्य

मुहर्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Amarkesadmin
Last updated: June 17, 2026 1:44 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

सम्भल (बहजोई), 17 जून 2025
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई, में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आगामी पर्व मुहर्रम की तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर ताजियों एवं डीजे की ऊंचाई जमीन से 12 फीट से अधिक नहीं होगी। साथ ही ताजिया एवं अलम के गुजरने वाले मार्गों की स्थिति, विद्युत तारों की ऊंचाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पीस कमेटी के सदस्यों से जानकारी एवं सुझाव प्राप्त किए गए।
पीस कमेटी के सदस्यों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं एवं विभिन्न मार्गों पर जलभराव की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जिन मार्गों से ताजिए निकाले जाएंगे, उनकी व्यवस्थाओं की निगरानी पुलिस के नोडल अधिकारी करेंगे। किसी भी ताजिए अथवा डीजे की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। जुलूसों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि डीजे की ध्वनि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाले सभी मेलों का उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करें तथा वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने आयोजकों को निर्देशित किया कि मेला स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही ताजियादारों से भी कर्बला स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध किया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला अग्निशमन अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मुहर्रम के दौरान एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पूरी तरह मुस्तैद रहें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन मार्गों से जुलूस निकाले जाने हैं तथा जहां मेले आयोजित होने हैं, उनका स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। यदि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी विकास चंद (गुन्नौर), नीतू रानी (चंदौसी), निधि पटेल (संभल), डिप्टी कलेक्टर आशुतोष तिवारी, रामानुज, अवधेश कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष असगर अंसारी, जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद में प्रशासनिक घमासान, तहसीलदार ने डीएम पर लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं प्रबल प्रताप यादव, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जजों पर कागज़ उछाले?
स्व. कांस्टेबल टीपू सुल्तान के परिवार को SBI बहजोई शाखा ने एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया
यातायात नियमों के पालन की अपील के साथ पुलिस का विशेष अभियान सफल
एसआईआर को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिसौली में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
Next Article रुदायन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?