लोगों ने उसे “माफिया का बेटा” कहकर पहचान दी लेकिन अबान की कार से उसकी मौत के बाद जो चीज़ें बरामद हुईं, उनमें कोई हथियार या नशीला पदार्थ नहीं था, बल्कि किताबें थीं।
बताया जा रहा है कि अबान ये किताबें अपने बड़े भाई अली को देने जा रहा था, जो झांसी जेल में बंद है।
एक किताब थी The Stationery Shop of Tehran, मरजान कमाली का मशहूर उपन्यास… और दूसरी The Idiot, फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की की विश्व प्रसिद्ध किताब।
किसी इंसान के परिवार और उसके नाम से उसकी पूरी तस्वीर तय कर देना शायद सबसे आसान काम है… लेकिन एक इंसान अपने साथ क्या लेकर चलता है, उसकी पसंद क्या है और उसके अंदर क्या दुनिया बसी है—ये चीज़ें भी बहुत कुछ कहती हैं।

