सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा संयुक्त रुप से आगामी श्रावण माह के दृष्टिगत शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु शहर क्षेत्र के व्यस्तम एवं मुख्य बाजारों व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण/पैदल गश्त किया गया
आज दिनाँक 20.07.2026 सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुमित सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय द्वारा संयुक्त रुप से मय पुलिस बल के साथ आगामी श्रावण माह के दृष्टिगत शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु शहर क्षेत्र के व्यस्तम एवं मुख्य बाजारों व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण/पैदल गश्त किया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस श्री हरेन्द्र सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे

