शाहजहाँपुर , जनपद में पुलिस अधीक्षक द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम, सौहार्द, अनुशासन एवं पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय सहित पुलिस लाइन में तैनात अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अवसर पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं और उन्होंने कहा कि पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य जन-सेवा एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा रहता है, जो संगठन की एकजुटता और प्रेरणा का महत्वपूर्ण आधार है। पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। पुलिसकर्मियों एवं स्टाफ ने अनुशासित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं थाना रोजा में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने भंडारे का आयोजन किया और रहागीरो को खिचड़ी खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी
पुलिस अधीक्षक ने मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी भोज का आयोजन
Leave a Comment

