By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर गरजे योगी; बोले-ये सब भी हिरण्यकश्यप जैसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर गरजे योगी; बोले-ये सब भी हिरण्यकश्यप जैसे
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर गरजे योगी; बोले-ये सब भी हिरण्यकश्यप जैसे

Amarkesadmin
Last updated: March 3, 2026 1:11 am
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज जब पूरी दुनिया में उपद्रव, अराजकता और अव्यवस्था है तो हम भारतवासी चैन से हैं और निरंतर नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि यशस्वी नेतृत्व में देश को नई बुलंदी देते हुए नए भारत का दर्शन करा रहा है। नया भारत हरेक व्यक्ति, हरेक तबके को अवसर देकर वातावरण को उत्सवी बना रहा है।

मुख्यमंत्री सोमवार की शाम पांडेयहाता में होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां त्योहारों की लंबी श्रृंखला है। 2014 के पहले लोग बेहतर तरीके से उसे नहीं मना पाते थे। प्रदेश में तो कई बार त्योहार से पहले ही कर्फ्यू लग जाता था। समाज में भय और तनाव रहता था। ऐसा इसलिए होता था कि पूर्व की सरकारें समाज को बांटती थीं और इसका परिणाम व्यापारी और नागरिक चुकाते थे। तब गुंडागर्दी, अराजकता चरम पर थी। न बेटी सुरक्षित थी और न ही व्यापारी।

आज का उत्तर प्रदेश सुरक्षा और सुविधा देकर उत्सव प्रदेश बन चुका है। प्रदेश के अमन-चैन के माहौल की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां कोई तनाव, भय, अराजकता और गुंडागर्दी नहीं है। ‘कर्फ्यू न दंगा, यूपी में है सब चंगा’ की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबको सुरक्षा का अहसास है और सबको विश्वास है। यह अहसास और विश्वास ही रामराज्य है। जब ऐसी स्थिति रहेगी तो भारत को विकसित बनने में कोई देर नहीं लगेगी।

प्रदेश का सबसे खूबसूरत गलियारा होगा विरासत गलियारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पांडेयहाता आने को संकरी गली थी। वाहन मुश्किल से आ पाता था। व्यापार अस्त-व्यस्त था। ग्राहक तक नहीं आ पाते थे। अब यह विरासत गलियारे का हिस्सा बन चुका है। शहर की खूबसूरत तस्वीर दिखाने को तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहां की सड़कें पहले से तीन गुना अधिक चौड़ी होंगी। फसाड लाइट लग जाने के बाद यह प्रदेश का सबसे शानदार गलियारा होगा।

उन्होंने बताया कि विरासत गलियारा बनने से प्रभावित व्यापारियों को घंटाघर के बंधु सिंह पार्क में कुछ दुकानें दी जा रही हैं। इसके बाद अन्य जो दुकानदार शेष रह जाएंगे उनके लिए डायट के पास कांप्लेक्स बनाया जाएगा। जगह चिन्हित करने के साथ पैसा भी आवंटित कर दिया गया है। सरकार का संकल्प है कि किसी को उजड़ने नहीं देना है बल्कि अवसर देकर आगे बढ़ाना है।

योगी ने कहा कि सबके जीवन में खुशहाली लाने के लिए डबल इंजन की सरकार सुरक्षा और सुविधा दे रही है। इसी भाव से जब गोरखपुर विकास करेगा तो प्रदेश और देश का भी विकास होगा।

उन्होंने कहा कि विरासत गलियारा के व्यापारियों के मन में पीड़ा थी लेकिन उन्होंने इसे व्यक्त करने की बजाय शासन, प्रशासन का सहयोग किया। इसी के परिणामस्वरूप आज शानदार विरासत गलियारा बनकर तैयार हो रहा है।

हिरण्यकश्यप जैसे माफिया व गुंडे लातों के भूत, बातों से नहीं मानते

होलिकादहन के महात्म्य, भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि कभी हिरण्यकश्यप माफिया, आतंकवाद, उग्रवाद के रूप में पनपा रहा होगा। उस समय भगवान विष्णु ने भगवान नृसिंह का अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था और धर्म की स्थापना की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें याद रखना होगा कि अराजकता, गुंडागर्दी, माफियागिरी भी हिरण्यकश्यप जैसे ही हैं, वह प्यार से नही मानेंगे क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि अराजकता, गुंडागर्दी, अव्यवस्था जैसे हिरण्यकश्यप, कंस, रावण को मारने के लिए किसी न किसी नृसिंह, कृष्ण या राम को अवतरित होना ही पड़ेगा।

किसी को जबरन रंग न डाले, अश्लील गाने न बजाएं

मुख्यमंत्री योगी ने रंग उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होलिकादहन और होली को लेकर कहीं ऐसा कोई कृत्य नहीं होना चाहिए, जिससे कोई टकराहट पैदा हो। ऐसा माहौल होना चाहिए कि सब सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि किसी के ऊपर जबरन रंग न डालें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे को नुकसान हो।

योगी ने होलिका दहन पर अहंकार, बुराइयों और नकारात्मकता का दहन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अपील की कि अश्लील गाने न बजाएं। अश्लील गाने पतन की ओर ले जाते हैं और पर्व के महत्व को कम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का दहन कर दिया- रवि किशन

होलिकादहन-भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा के अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का दहन कर दिया है। अब उनके नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। सांसद ने कहा कि सीएम योगी जापान दौरे से प्रदेश के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश लेकर आए हैं। इससे प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का पथ प्रशस्त होगा। रवि किशन ने होली गीत की प्रस्तुति से रंग जमा दिया।

कार्यक्रम को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

डी. पॉल विद्यालय में आधुनिक लिफ्ट का उद्घाटन
काशीपुर: स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्कूल में विशेष सत्र आयोजित
नगर पंचायत सखॉनू में बेटी बचाओं बेटी पढाओं के अन्तर्गज जागरुकता रैली का आयोजन
निलंबित लिपिक ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सैकड़ों वाहनों को किया गया रिफ्लेक्टर युक्त
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 3 मार्च 2026 : आज फाल्गुन पूर्णिमा तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त
Next Article होली से पहले यूपी सरकार का तोहफा: लाखों कर्मचारियों के खातों में पहुंचा वेतन और पेंशन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?