By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: ‘इंद्रेश की हुईं शिप्रा’… जयपुर में प्रसिद्ध कथावाचक ने दुल्हन संग लिए 7 फेरे, 3 घंटे तक चलीं विवाह की रस्में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘इंद्रेश की हुईं शिप्रा’… जयपुर में प्रसिद्ध कथावाचक ने दुल्हन संग लिए 7 फेरे, 3 घंटे तक चलीं विवाह की रस्में
उत्तर प्रदेशराज्य

‘इंद्रेश की हुईं शिप्रा’… जयपुर में प्रसिद्ध कथावाचक ने दुल्हन संग लिए 7 फेरे, 3 घंटे तक चलीं विवाह की रस्में

Amarkesadmin
Last updated: December 6, 2025 1:22 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय आज जयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी कथाओं और प्रवचन से लोगों का मन मोह लेने वाले इंद्रेश उपाध्यान जिंदगी के नए अध्याय में प्रवेश करने वाले हैं। वो वैदिक मंत्रों के बीच रीति रिवाज के साथ हरियाणा की शिप्रा संग सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी बड़े धूमधाम के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में पूरी हो रही है। शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बता दें कि बीते दिनों ही इंद्रेश पूरे गाजे-बाजे के साथ वृंदावन से अपनी बारात लेकर जयपुर पहुंचे थे।

हरिद्वार-वृंदावन के पंडित हुए शामिल

ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में हरिद्वार और वृंदावन के अनुभवी पंडितों के एक विशेष समूह को बुलाया गया है। ये लोग ही शादी की रस्मों को बड़ी ही खूबसूरती से पूरा करवा रहे हैं। वहीं शादी समारोह के बीच इंद्रेश उपाध्याय लड्डू गोपाल का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 100 पंडितों ने वैदिक मंत्रों के बीच इंद्रेश और शिप्रा की शादी की रस्मों को पूरा करवा रहे हैं। वहीं मंडप की खूबसूरती देखते ही बन रही है। इंद्रेश और शिप्रा की शादी के मंडप की सजावट इतनी मनमोहक और खूबसूरत है कि उसकी भव्यता और पवित्रता ने हर किसी का ध्यान खींचा। कई लोग सोशल मीडिया पर इनके शादी के वेन्यू को मिनी वृंदावन तक कह रहे हैं।

पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए घराती-बाराती

बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा की शादी की कुछ पारंपरिक रस्में वृंदावन में ही पूरी हो चुकी थी। वहीं जयपुर में दोनों आज सात फेरे लेने वाले हैं। शादी की रस्मों में कथावाचनक इंद्रेश खूबसूरत शेरवानी में दिख रहे हैं तो वहीं शिप्रा बेहद ही खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं इनका परिवार पारंपरिक वेशभूषा में शादी में चार चांद लगाता हुआ नजर आ रहा है। इंद्रेश और शिप्रा की शादी से जुड़ी एक-एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। बीते दिनों ही दोनें की शादी का इन्विटेशन कार्ड का वीडियो भी खूब वायरल हुआ। बता दें कि इनकी शादी के लिए विशेष निमंत्रण पत्र बॉक्स बनवाया गया था, जिसमें शादी के कार्ड के अलावा इलायची, मिश्री, कोन धूप, प्रसाद और तुलसी माला भी रखी हुई थी।

‘धर्म की स्थापना के लिए सुदर्शन भी जरूरी है…’, : योगी आदित्यनाथ
वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बहजोई की नई प्रबंध समिति निर्विरोध निर्वाचित
विद्यार्थी परिषद ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
एक तस्वीर, तीन चेहरे और संघर्ष की तीन विरासतें
नगर निगम शाहजहाँपुर ने स्वच्छता में सुधार के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को किया शुरू, महापौर ने किया उद्घाटन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गर्म पानी, हीटर, वाई-फाई और घर जैसा बिस्तर… वाराणसी के बन रहे 26 हाईटेक रैन बसेरे, ठंड की नो टेंशन!
Next Article CM योगी ने नशे के खिलाफ कर दी बड़ी कार्रवाईं, पूरे यूपी में अब तक 128 FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?