By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों पर बृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों पर बृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेशराज्य

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों पर बृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित

Amarkesadmin
Last updated: July 12, 2026 2:19 pm
Amarkesadmin
3 weeks ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर

वृहद वृक्षारोपण महाअभियान–2026 एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण एवं शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ककरा काकड़ कुंड निकट पलिया हाईवे सहित शहर के विभिन्न स्थलों पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान प्रदेश के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी के मार्गदर्शन तथा माननीय महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा जी, नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी (आईएएस) एवं उपसभापति श्री वेद प्रकाश मौर्य जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, समस्त SFI, IEC टीम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
नगर निगम शाहजहाँपुर का इस वर्ष 17,991 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक 19,060 पौधों का रोपण कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि प्राप्त की जा चुकी है। इसी क्रम में ककरा कुंड क्षेत्र में औषधि वाटिका, कपि वन, मियाँ वाकी फॉरेस्ट, ऑक्सी वन तथा हरी शंकरी जैसे थीम पर आधारित वनों का विकास किया जा रहा है। हरी शंकरी के रूप में पीपल, पकड़ एवं बरगद के पौधे रोपित किए गए हैं। वहीं औषधि वाटिका में नीम, आंवला, अर्जुन, जामुन, हरसिंगार सहित अनेक औषधीय प्रजातियों का रोपण किया गया है। कपि वन में आम, जामुन, जंगल जलेबी सहित विभिन्न फलदार वृक्ष लगाए गए हैं, जो जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं हरित आवरण को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर स्वच्छ, हरित एवं सुंदर शाहजहाँपुर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में नगर निगम शाहजहाँपुर की एक महत्वपूर्ण पहल है।

अखिलेश यादव पहुंचे लोहिया संस्थान
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
ततारपुर उपकेंद्र का उद्घाटन, 10 गांवों की बिजली समस्या होगी दूर
6. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सशक्त हो रहे कारीगर
सरकार की गाइडलाइंस पर कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कलयुगी बेटे की हैवानियत: जमीन के बंटवारे और किस्त के रुपये न मिलने पर कुल्हाड़ी से गला काटकर कर दी पिता की हत्या
Next Article मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?