सम्भल ( बहजोई) 13 अप्रैल 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जन्म दिवस समारोह भव्यता पूर्ण मनाये जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जहाँ जहाँ भी बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जन्म दिवस कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं वह साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा नालियों तथा गलियों की भी विशेष साफ सफाई सुनिश्चित की जाए अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने कार्यालयों में 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बाबा साहब के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। कलक्ट्रेट सभागार में भी प्रातः 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर प्रशासन ने कसी तैयारी
Leave a Comment

