मुरादाबाद: उप श्रमायुक्त श्री दीप्तिमान भट्ट के निर्देश पर तथा सहायक श्रमायुक्त के नेतृत्व में श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुरादाबाद के सीतापुरी एवं नेता कालोनी, करूला सम्भल रोड में बाल एवं किशोर श्रमिक चिन्हांकन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 03 प्रतिष्ठानो से 03 बाल श्रमिको एवं 01 किशोर श्रमिक का चिन्हांकन किया गया। चिन्हित समस्त 03 बाल श्रमिकों को उनकी आयु परीक्षण के लिए सम्बन्धित श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात् उनकी सुपुर्दगी हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जाने की कार्यवाही की गयी।
प्रतिष्ठान के नियोजको द्वारा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिशोध एवं विनियमन) अधिनियम 19़86 यथा संशोधित 2016 के अधिनियम का उल्लघंन किये जाने के कारण सम्बन्धित नियोजको के विरूद्ध अधिनियम के अन्तर्गत निरीक्षण टिप्पणी निर्गत कर मौके पर ही हस्तगत करा दी गयी है तथा प्रकरण में निरीक्षण उपरान्त अग्रिम कार्यवाही अपनायी जा रही है।
उप श्रमायुक्त द्वारा नियोजको को भविष्य मे बाल एवं किशोर श्रमिकों से कार्य न लिये जाने हेतु सचेत भी किया गया।
मुरादाबाद में बाल एवं किशोर श्रमिक चिन्हांकन अभियान
Leave a Comment

