उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने मंगलवार को चार बड़ी परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग अध्यक्ष और पूर्व DGP डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया- TET, TGT, PGT और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी। दो हफ्ते पहले योगी सरकार ने 2022 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी।
अब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को होगी। PGT भर्ती परीक्षा 9 व 10 मई और TGT भर्ती परीक्षा 3 व 4 जून को होगी। इसी तरह UP TET परीक्षा 2, 3 व 4 जुलाई को कराई जाएगी। UP TET 2026 का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम व आवेदन प्रक्रिया संबंधी सूचना के लिए अलग से जारी की जाएगी।

