By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा, खिताबी मुकाबले में झारखंड से होगी टक्कर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > मनोरंजन > खेल > सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा, खिताबी मुकाबले में झारखंड से होगी टक्कर
खेलमनोरंजन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा, खिताबी मुकाबले में झारखंड से होगी टक्कर

Amarkesadmin
Last updated: December 17, 2025 4:03 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

सामंत जाखड़ और अंकित कुमार की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत हरियाणा ने मंगलवार को यहां हैदराबाद को 124 रनों से करारी शिकस्त देकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह पक्की की जहां उसका सामना झारखंड से होगा.

सलामी बल्लेबाज अंकित ने 27 गेंदों में 57 रन की पारी के अलावा अर्श रंगा (30) के साथ  7.4 ओवर में 81 रनों की साझेदारी कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा को शानदार शुरुआत दिलाई, उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के और एक चौका मारा.

हैदराबाद ने इसके बाद कुछ विकेट चटकाये लेकिन छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आये जाखड़ ने 22 गेंद में आठ छक्के और एक चौका की मदद से 60 रन की आक्रामक पारी के साथ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने में अहम योगदान दिया.

पार्थ वत्स ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगा कर 45 रन बनाए और हरियाणा ने सात विकेट पर 246 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

हैदराबाद की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.1 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गई. अमित राणा ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि जाखड़ (16 रन पर दो विकेट), इशांत भारद्वाज (35 रन पर दो विकेट) और अंशुल कंबोज (16 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट लिए.

हैदराबाद की ओर से राहुल बुद्धि ने 24 गेंदों में 37 रन के साथ सर्वोच्च स्कोरर रहे. इससे पहले ग्रुप के अन्य मैच में अजिंक्य रहाणे के नाबाद 72 रन और सरफराज खान के 22 गेंद में 73 रन की मदद से मुंबई ने राजस्थान को तीन विकेट से हराया.

रहाणे ने 41 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 72 रन बनाये लेकिन सरफराज ने 22 गेंद में 73 रन की पारी में सात छक्के और छह चौके जड़े. जीत के लिये 217 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई ने विकेट गंवाने के बावजूद रनगति बनाये रखी और 11 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. रहाणे और सरफराज ने दूसरे विकेट के लिये 39 गेंद में 111 रन जोड़े.

सरफराज को मानव सुतार ने आउट किया जिन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाये. अंगकृष रघुवंशी (0), साइराज पाटिल (चार), सूर्यांश शेडगे (10) और कप्तान शारदुल ठाकुर (दो ) के सस्ते में आउट होने के बाद रहाणे को अथर्व अंकोलेकर से सहयोग मिला.

आठवें नंबर पर आये अंकोलेकर ने नौ गेंद में 26 रन बनाये. इससे पहले राजस्थान ने दीपक हुड्डा (31 गेंद में 51 रन ) और मुकुल चौधरी (28 गेंद में नााबाद 54 रन ) की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 216 रन बनाये.

मशहूर प्रोड्यूसर एवीएम सरवनन का निधन: रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि, पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हुए ‘थलाइवा’
सारा अर्जुन बनेंगी मधुबाला, बायोपिक को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में सितारों का लगा मेला, शाहरुख खान के डांस ने बटोरी सुर्खियां
कब होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौ​था टी20 मुकाबला, नोट कर लीजिए मैच की तारीख
Jasmine Sandlas ने खोले जिंदगी के राज, कहा—सफलता के पीछे रहा बड़ा संघर्ष
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article चाकलेट दिलाने के बहाने घर ले जाकर ढाई साल की बच्ची से रेप, घर आकर इशारे से बच्ची ने बताया
Next Article क्या भारत में 4 दिनों का वर्क वीक संभव है? जानिए क्या कहती है सरकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?