अक्षय खन्ना इन दिनों बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में उनका विलन वाला अंदाज उनके अब तक के सारे रोल पर भारी पड़ गया है। फिल्म देखने वालों से लेकर सोशल मीडिया पर भी हर जगह अक्षय ही छाए हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय को फिल्मों में हीरो बनकर जो पॉप्युलैरिटी नहीं मिली वो इस फिल्म में विलन के रोल से मिल गई है। एक बार अक्षय ने अपने स्टारडम पर खुद बातें की थीं। उन्होंने कहा था, ‘अगर मैं शाहरुख खान नहीं बना तो क्या इसका मतलब ये है कि मैं स्टार नहीं हूं?’
‘धुरंधर’ के अक्षय खन्ना ने एक बार खुद कहा बॉलीवुड में सुपरस्टार नहीं बन पाने पर बातें की थीं। अक्षय खन्ना फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने रोल से लोगों का दिल जीत रहे हैं। उनकी एक्टिंग हर किसी पर नशे की तरह चढ़ा हुआ है। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने स्टारडम पर अपनी बात रखी थी। उनका कहना है कि सफलता काम से मिलती है, न कि नाम से और उन्हें सुपरस्टार न बनने का कोई अफसोस नहीं।

