By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जो रूट की सेंचुरी ने बचा दी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की लाज, वीडियो पर दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > मनोरंजन > खेल > जो रूट की सेंचुरी ने बचा दी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की लाज, वीडियो पर दी बधाई
खेलमनोरंजन

जो रूट की सेंचुरी ने बचा दी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की लाज, वीडियो पर दी बधाई

Amarkesadmin
Last updated: December 5, 2025 2:04 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट शतक का इंतजार खत्म कर दिया. ब्रिसबेन में 4 नवंबर से शुरू हुए एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही जो रूट ने शानदार शतक लगा दिया. नंबर-4 पर बैटिंग के लिए आए रूट ने दिन के आखिरी सेशन में शतक पूरा किया और पहली बार ऑस्ट्रेलिया में किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाया. जहां इस शतक ने जो रूट और इंग्लैंड को सुकून दिया होगा, वहीं इस शतक से सबसे ज्यादा खुश हुए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन, क्योंकि उनकी इज्जत जो बच गई.

हेडन की भविष्यवाणी और चैलेंज

टेस्ट क्रिकेट में पहले ही 39 शतक और 13 हजार से ज्यादा रन बना चुके जो रूट ने ब्रिसबेन टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया में कभी शतक नहीं लगाया था. 2013 से ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे रूट ने यहां पिछले 15 टेस्ट मैच में सिर्फ 9 बार अर्धशतक जमाया था लेकिन कभी उसे शतक में नहीं बदल सके थे. ऐसे में अक्सर ये सवाल उठता था कि क्या वो कभी ऑस्ट्रेलिया में सेंचुरी जमा भी पाएंगे? मगर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर हेडन को रूट पर भरोसा था कि इस बार वो शतक लगा लेंगे और इसलिए उन्होंने इसके लिए अपनी ही इज्जत दांव पर लगा दी थी.

असल में सीरीज शुरू होने से पहले मैथ्यू हेडन ने भविष्यवाणी की थी कि इस बार जो रूट ऑस्ट्रेलिया में शतक जरूर लगाएंगे. उन्होंने साथ ही ऐलान कर दिया था कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के पास कपड़े उतारकर दौड़ेंगे. ऐसे में हर कोई सीरीज के साथ ही इस बात के लिए खास तौर पर उत्सुक था.

रूट ने बचाई लाज, हेडन ने ली राहत की सांस

मगर जो रूट ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही शतक जमाकर मैथ्यू हेडन को इस शर्मिंदगी से बचा लिया और इसकी सबसे ज्यादा खुशी हेडन को ही हुई.रूट के शतक पूरा करते ही ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने एक वीडियो पोस्ट किया और इंग्लिश बल्लेबाज को बधाई दी. हेडन ने कहा, “हैलो जो, ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने के लिए बधाई. तुम्हें थोड़ा वक्त लगा और सच में मुझसे ज्यादा किसी की इज्जत दांव पर नहीं थी. मुझे पूरा भरोसा था कि तुम शतक लगाओगे. इसलिए बधाई हो दोस्त, 10 अर्धशतक और आखिरकार एक शतक भी. इंजॉय करो.”

हेडन की बेटी भी हुई खुश

जहां हेडन ने राहत की सांस ली तो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस ने भी रूट के शतक पर खुशी जाहिर की. खास तौर पर हेडन की बेटी ग्रेस हेडन तो पहले दिन से ही जो रूट से शतक लगाने की अपील कर रही थी. हेडन के उस ऐलान के बाद से ही ग्रेस और बाकी ऑस्ट्रेलियाई फैंस और मीडिया अक्सर इस ऐलान का जिक्र छेड़कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की टांग खींचते थे और यही कह रहे थे कि रूट पूरे ऑस्ट्रेलिया को इस अनहोनी से बचाएं. इसलिए जैसे ही रूट ने शतक लगाया, सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने मजे-मजे में अपनी खुशी भी जाहिर कर ली.

जापान में ‘बाहुबली: द एपिक’ के स्पेशल प्रीमियर पर पहुंचे प्रभास, इंटरनेशनल फैंस का मैसेज पढ़ ‘रिबेल’ स्टार हुए खुश
अक्षय खन्ना का विलन अवतार: ‘धुरंधर’ में छा गए बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो
आशा भोसले के साथ पहला शो, सोनू निगम ने सुनाई यादगार कहानी
बुमराह और उनके कोच का जादू: इंग्लैंड को 7 रन से हराकर भारत फाइनल में
जिम्बाब्वे मैच से पहले टीम से अलग हुए रिंकू सिंह, पिता वेंटिलेटर पर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भगोड़े राशिद नसीम की अब खैर नहीं, कोर्ट ने 127 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश
Next Article ‘Made in India’ स्मार्टफोन की मांग अमेरिका में जबरदस्त, अक्टूबर में निर्यात 1.47 अरब डॉलर पार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?