By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बबराला में शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बबराला में शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

बबराला में शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: December 20, 2025 1:32 pm
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

बबराला। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई के तत्वावधान में शनिवार को बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज में शैक्षिक विचार गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. ओमप्रकाश शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में जिले के 37 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 550 शिक्षकों ने सहभागिता की। स्कूली बच्चों द्वारा ध्वजारोहण, झंडा गीत, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, प्रतिज्ञा एवं शपथ जैसे सांस्कृतिक और प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

मुख्य अतिथि एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। सेवाकाल में वे बच्चों को शिक्षा और संस्कार देते हैं तथा सेवानिवृत्ति के बाद अपने अनुभवों से समाज का मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं, इसलिए गुरु को माता-पिता से भी ऊँचा स्थान दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव को मजबूत करते हैं। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने शिक्षकों से सतत अध्ययन, नवाचार और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने शिक्षक संगठनों की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष आवश्यक है। अन्य वक्ताओं ने शिक्षक सम्मान परंपरा को प्रेरणास्रोत बताते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया। इस अवसर पर वर्ष 2020 से 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए 60 शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। जिला मंत्री मनोज कुमार रास्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का समापन जिला अध्यक्ष मोहित सक्सेना के अध्यक्षीय उद्बोधन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालन राजाराम यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. सुनीत गिरि, पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व महामंत्री इन्द्रासन सिंह, बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगन्नाथ, महामंत्री नरेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष वाहिद हुसैन,हरीश चंद्र गुप्ता सहित अनेक शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मथुरा में दर्दनाक नाव दुर्घटना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, प्रशासन मौके पर
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेन्डाजॉल
स्थल का मुआयना कर किसानों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उत्तर प्रदेश प्रशासन से एक और बड़ा इस्तीफ़ा सामने आया
सड़क हादसे में व्यापारी घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
Next Article वाराणसी में अमिताभ ठाकुर को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?