आज दिनांक-14.08.2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ डॉ0 विकास शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्री वेदरत्न शर्मा प्रधानाचार्या, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज आवास विकास बदायूं द्वारा एल्बेन्डाजॉल टेबलेट (पेट के कीड़े की दवाई) खिलाकर किया गया। शुभारम्भ के समय स्कूल की अध्यापक/अध्यापिकाएं, डॉ0 श्रीमोहन झा नोडल अधिकारी एन.डी.डी., डॉ0 मो0 असलम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, श्री अरविन्द राना डीसीपीएम, श्री उमेश राठौर अर्बन कोर्डिनेटर, श्री सचिन सक्सेना आर.के.एस.के. कोर्डिनेटर, आदि उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि कृमि संक्रमण से बच्चों/किशोर/किशोरियों में कुपोषण एवं खून में कमी होती है जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है। सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता। यह दवा वर्ष में 02 बार 01-19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों किशोर किशोरियों को खानी चाहिए।
डॉ0 असलम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि-
कृमि संक्रमण की रोकथाम आसान है:
1. खुले में शौच न करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें।
2. आस-पास सफाई रखें।
3. साफ पानी से फल व सब्जियाँ धोएं।
4. हमेशा साफ पानी पियें, खाने को ढक कर रखें।
5. नाखून साफ और छोटे रखें।
6. जूते/चप्पल पहनें।
7. हाथ साबुन से धोंऐं, विशेषकर खाने से पहले और शौच के बाद।
सभी बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को कृमि नियंत्रण की एल्बेन्डाजॉल गोली (चबाने वाली) सभी सरकारी व सहायता प्राप्त/प्राइवेट विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी यह गोली नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र में खिलवायी जायेगी।
जो बच्चे छूट जायें उन्हें 18 अगस्त 2026 को मॉपअप दिवस पर एल्बेन्डाजॉल की गोली जरूर खिलवाएँ।

